रामगढ़, जनवरी 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कनकी निवासी लालमोहन साव के दुकान में शुक्रवार की रात में आग लगने से सामान और कागजात जल गए। लालमोहन साव ने इस संबंध में गिद्दी थाना में लिखित सूचना देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में दिए लिखित में कहा है कि शुक्रवार की रात में लगभग 11 बजे उसके दूकान में किसी ने आग लगा दिया। जिसमें उसके दुकान के सामान, नकदी, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, और पासबुक आदि जल गए हैं। लिखित में पूर्व में भी इस तरह की घटना होने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...