मधुबनी, फरवरी 1 -- रहिका। थाना क्षेत्र के इजरा गांव में एक दुकान में अगलगी की घटना में लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गया। इस अगलगी की घटना में आग की लपटे बहुत तेज थी। जिससे पास खड़ी एक टेम्पो भी जल गयी। दुकान में आग लगने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों के प्रयास करने पर भी आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल सकी। हालांकि इस अगलगी की घटना में जान माल का नुक़सान नहीं पहुंचा। इस अगलगी घटना के पीड़ित नूर मोहम्मद ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारण का पता नही चला है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चार लाख मूल्य के दुकान सहित सामान जला है। इस घटना संबंध में सीओ एवं थानाध्यक्ष को जानकारी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...