बेगुसराय, जनवरी 8 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित एक किराना की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया। दुकान मालिक अशोक पोद्दार ने असामाजिक तत्वों पर जानबूझकर दुकान में आग लगा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...