पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जाखपन्त गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को जाखपन्त निवासी किशोर पन्त दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है। टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.