सोनभद्र, दिसम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क बाजार में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के ऊपर गमछा बांधकर आए एक युवक ने राड से हमला कर दिया। व्यापारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में नगर पंचायत चुर्क बाजार वार्ड नंबर चार निवासी अंकुर श्रीवास्तव ने अरोप लगाया कि चार दिसंबर की रात्री लगभग नौ बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। इसी बीच गली में घुसते ही अचानक एक युवक मुंह पर गमछा बाधे हुए आया और मेरे उपर राड से कई हमले किये। अपने सिर को राड से बचाते समय अपने हाथ पर राड को रोका, जिससे में लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आरोपी ागल की गली से भाग निकला। उस समय घटना से बहुत डर गया था जिस कारण युवक को पहचान नहीं पा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.