सीवान, जून 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड परिसर में खुरमाबाद निवासी दुकानदार कुंदन चौहान पर हुई गोलीबारी मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि दुकानदार कुंदन चौहान पर 21 जून की रात करीब 9 बजे गोलीबारी हुई थी। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया था। इस घटना के बाद घायल की मां रजावती देवी ने स्थानीय थाने में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितों में लखरांव निवाासी चंदन कुमार माली, गोलु माली, खुरमाबाद निवासी मृत्युंजय चौहान व अजित चौहान का नाम शामिल हैं। आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि घटना के दिन कुंदन अपने साथी लालू चौहान के साथ घर का सामान खरीदारी करने के लिए बाइक से निकला था। सामान की खरीदारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.