भागलपुर, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड नंबर 23 में मंगलवार की शाम करीब तीन बजे मारपीट और लूट की घटना हुई। मधु देवी, पति संदीप शाह ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रही थीं। उसी समय 20-25 लोग हाथ में लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और कट्टा लेकर पहुंचे। इनमें लखन मंडल, मुकेश मंडल और अनंत मंडल ने पहले सिगरेट मांगी। जब वह सिगरेट लेने मुड़ीं तो काउंटर से करीब 10 हजार रुपये उठा लिए। विरोध करने पर लखन मंडल ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अन्य लोग भी आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में मधु देवी का दाहिना हाथ टूट गया। पंकज शाह और निखिल का हाथ टूट गया, साजन की आंख और सिर में चोट आई, जबकि अंजली देवी का हाथ कट गया। आरोप है कि हमलावरों ने बाद में बथान में घुसकर मवेशियों को पीटा और उनकी रस्सियां काट द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.