आजमगढ़, मई 30 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की रात को दुकान पर सिगरेट खरीदने के लिए आये युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी। कहा-सुनी के बाद दुकानदार और उसके पुत्रों ने मिलकर घटना को अंजाम दिये। मृत युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मिर्जापुर (देवगांव) गांव निवासी 19 वर्षीय आदित्य सेठ पुत्र राजू सेठ गुरुवार की रात को करीब नौ बजे गांव में ही स्थित कालीदास चौरसिया के जनरल स्टोर की दुकान पर सिगरेट खरीदने के लिए गया था। किसी बात को लेकर दुकानदार से आदित्य की कहा-सुनी होने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान दुकानदार कालीदास चौरसिया उसके तीन पुत्र सनोहर, मनोहर और पिंटू ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.