उरई, जनवरी 16 -- जालौन। सब्जी मंडी स्थित दुकान पर मिठाई लेने गए युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी ऋषभ गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई अंकित गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर सब्जी मंडी के पास स्थित मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदने के लिए गए थे। जब वह सब्जी मंडी पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। मौका पाकर कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सब्जी मंडी में मौजूद लोगों ने बेहोश भाई को सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़...