हापुड़, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण गंज में शनिवार की दोपहर को दुकान पर बैठे युवक पर युवती ने जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं परिजन ने आनन फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन ने नामजद युवती के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी नरेश कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ले में ही जनरल स्टोर है। जिसपर शनिवार की दोपहर को भतीजा अभय कुमार बैठा हुआ था। मोहल्ला आर्य नगर निवासी एक युवती दुकान पर आकर बैठ गई। कुछ देर बाद उसने भतीजे अभय को जान से मारने के लिए उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। भतीजे के पेट और हाथ में लगने से घायल हो गया। आरोप है कि पूर्व में भी युवती ने भतीजे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.