बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर में कुछ युवकों ने दुकान पर बैठे एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पुलिस लाइन रोड निवासी सर्वेश राणा ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र अभिषेक की मोहल्ला कृष्णानगर में गारमेंट्स की दुकान है। बीते दिन उनका पुत्र अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवक वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडे और नोकदार हथियार से पुत्र पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पुत्र का अस्पताल में इलाज कराया गया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई ह...