सहारनपुर, फरवरी 17 -- नगर के एक दुकानदार चाहत हुसैन ने उसकी दुकान पर भूलवश छूट गये बैग को वापस सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। हरियाणा निवासी कावड़िये ने बैग वापस मिलने पर दुकानदार का आभार प्रकट किया वहीं उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की। सोमवार को हरियाणा के जनपद करनाल के ग्राम कालरम निवासी संदीप राणा पुत्र राजेश राणा बाईक पर सवार होकर हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान नगर के गंगोह रोड स्थित एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके और जल्दबाजी में अपना बैग दुकान पर भूल कर चले गये। कुछ दूर जाकर जब संदीप को अपने बैग का ख्याल आया तो उन्होंने घबराकर बैग में रखे अपने मोबाईल का नंबर मिलाया। बैग से लगातार आ रही फोन की आवाज़ सुन दुकान मालिक चाहत हुसैन ने फोन उठाया और संदीप को आश्वास्त किया कि उसका बैग सुरक्षित है। संदीप राणा ने वापस आकर अपना बैग दुकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.