बक्सर, मार्च 13 -- बिहार के बक्सर में दोस्ती में धोखा और आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। धोखे में रख कथित रूप से दोस्त की दुकान पर बैंक से दस लाख का लोन पास कराया और उसमें से साढ़े आठ लाख ले भी लिए। जब लौटाने की बारी आई तो साफ-साफ मुकर गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया तो अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। तब जाकर मुकदमा दर्ज हो पाया। बक्सर शहर के कोईरपुरवा निवासी हासिम आलम टेंट का व्यवसाय करते हैं। सिकरौल थाना के परसागंडा निवासी रामदास प्रधान से उनका मित्रवत संबंध था। प्रधान ने वर्ष 2023 में उन्हें धोखे में रख उनकी दुकान पर बैंक से दस लाख का मुद्रा लोन पास करा लिया। यह कहते हुए उन्होंने भरोसे में लिया कि टेंडर के लिए रूपयों की जरूरत है। लोन से मिलने वाले रुपयों से टेंडर वाला काम हो जाएगा। इसके बाद वे लोन की रकम लौटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.