पीलीभीत, जनवरी 4 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी मुश्ताफा पुत्र मोहम्मद सफी ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दो जनवरी को सुबह दस बजे उसका 14 वर्षीय भाई मुस्तकीम घर से बाबू की दुकान पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। देर शाम तक घर वापस न आने पर जब छानबीन की गई तो पता चला कि उसका भाई सोमवार से दुकान पर गया ही नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...