अमरोहा, फरवरी 9 -- गजरौला, संवाददाता। दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की मां ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना तीन फरवरी की बताई जा रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि रास्ते में खड़ा युवक उसे पास ही स्कूल में खींचकर ले गया तथा वहां बने शौचालय में बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग दौड़े तथा शौचालय का दरवाजा खुलवाया। आरोपी मौके से फरार हो गया। भागने का वीडियो वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने बालिका की मां भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होने पर तहरीर पु...