पीलीभीत, फरवरी 3 -- पीलीभीत,संवाददाता। दुकान पर खड़े दिव्यांग और उसके भाई के साथ गांव के ही युवकों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गजरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी लोकेश कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह दिव्यांग है। 14 जनवरी को शाम करीब छह बजे वह अपने घर के पास किराने की दुकान पर खड़ा होकर बातें कर रहा था। आरोप है कि गांव के ही महिपाल वर्मा,अखिलेश कुमार ने वहां आकर वेवजह उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। जब उसने और उसके भाई जितेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी,डंडों से पिटाई करना शुरू कर दी। जब वह लोग जान बचाने के लिए अपने घर में भागे तो आरोपी वहां भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.