प्रयागराज, अगस्त 31 -- कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार में सुबह साढ़े चार बजे बड़ा हादसा हो गया। लेहदरी से सैनी की ओर जा रहा बल्कर ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही कड़ाधाम थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे क़ी कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने मशीन की मदद से केबिन को काटकर अंदर फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। घायल को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव कार्य करते समय कड़ा धाम थाने का सिपाही विशाल चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई ग्रामीण घायल नहीं हुआ। देवीगंज बाजार जिले क़ी व्यस्ततम बाज़ारों एवं मार्गों में एक है। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता रहता है। आशंका है कि ड्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.