कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता में दुकान जा रहे बुजुर्ग से दो लुटेरे पर्स छीन कर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। किदवईनगर एच-वन ब्लॉक निवासी 66 वर्षीय सुरेश कुमार ने बताया कि वह 25 जनवरी की दोपहर गोवर्धन पुरवा स्थित एक दुकान पर गए थे। तभी वहां आए दो लोगों ने उनसे जेब में रखा पर्स छीन लिया और उस्मानपुर की ओर भाग निकले। पर्स में पांच हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड था। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पर्स लूटने वाले जूही गोशाला के जगईपुरवा निवासी सूरज उर्फ टेढू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर कई थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.