जौनपुर, दिसम्बर 9 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिड़ित ने अपनी पुत्री के लापता होने की तहरीर पुलिस को देते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगा लगाई। बीते तीन दिसंबर को पिड़ित घर से अपनी सब्जी की दुकान पर जा रहा था, पीछे से उज्सकी 18 वर्षीय पुत्री जो बीए की छात्रा है। साइकिल से दुकान पर जा रही थी। रास्ते में क्षेत्र के नेबुअरिया के पास उसकी पुत्री अचानक गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो बीते रविवार को परिजन सुरेरी थाने पर लिखित सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित अरूण कुमार यादव निवासी जामडीह सुरेरी जौनपुर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.