कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दुकान निर्माण और दुकान संचालन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत दिव्यांगजन अपनी दुकान खोल सकेंगे, जिसके लिए सरकार लोन के साथ अनुदान भी देगी। ऐसे दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं, जिनके नाम से कम से कम 110 वर्ग फीट की खुद की भूमि उपलब्ध हो और जहां दुकान का निर्माण संभव हो। इसमें 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 15 हजार रुपये चार प्रतिशत साधारण ब्याज पर लोन और 5 हजार रुपये अनुदान के रूप में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...