प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- मुट्ठीगंज क्षेत्र के शीशमहल इलाके में किराये पर दुकान को खाली कराने के विवाद में सोमवार को मारपीट हो गई। आरोप है कि मकान मालिक व उसके साथ आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे किरायेदार के भतीजे का सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हटिया निवासी मोहम्मद शानू का शीशमहल में पुराना मकान है। मकान के भूतल में कुछ लोगों को किराये पर दुकान दी गई थी। रिजवान भी लगभग 32 साल से दुकान किराये पर लेकर फोम का कारोबार करता है। शानू ने अपना मकान दूसरे को बेच दिया है। अधिकांश किरायेदारों ने दुकान खाली कर दिया, लेकिन रिजवान दुकान खाली करने को तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि शानू सोमव...