रुद्रपुर, मई 5 -- किच्छा, संवाददाता दुकान के सामने टेंपो खड़ा करने का विरोध करने पर टेंपो चालक व उसके परिजनों ने दुकान स्वामी व उसके कर्मचारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरऊ चौराहा स्थित जेएस इलेक्ट्रीकल के स्वामी जितेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व समीर निवासी मोहल्ला चार बीघा सिरौलीकलां ने अपना टेंपो उसकी दुकान के सामने खड़ा कर दिया। उसके कर्मचारी रोहित के विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि बीते रविवार शाम करीब चार बजे आरोपी समीर अपनी मां मेराज व पत्नी चांदनी समेत अन्य 8-10 आदमी औरतों के साथ लाठी-डंडे लेकर जितेन्द्र की दुकान पर आ गया। आरोपियों ने रोहित व जितेन्द्र के साथ मारपीट की। आस पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.