प्रयागराज, जनवरी 8 -- जीरो रोड स्थित दुकानों पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बहादुरगंज निवासी संदीप पांडेय ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि जीरो रोड पर वर्षों से उसके पिता दिनेश चंद्र पांडेय मोबाइल की दुकान है। वहीं, दो और दुकानें हैं। तीनों दुकानों का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन दबंग रंजन केसरवानी उन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पांच जनवरी की दोपहर वह दुकान पर मौजूद था। तभी रंजन लगभग दो दर्जन लोगों के साथ पहुंचा और पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद जफर से बहस करने लगा। वह और उसके साथ आए लोग दुकान में लूटपाट व तोड़फोड़ करने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर वह भी बाहर निकला तो रंजन व उसके साथियों ने उस पर हमला किया। अन्य दुकानदारों के बीचब...