रुडकी, जुलाई 21 -- किशनपुर गांव के रोबिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई दिनेश कुमार तीन दिन पहले भगवानपुर में अपनी दुकान पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने दिनेश कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.