नोएडा, नवम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में एक दुकान के बाहर लगी एसी की आउटडोर मशीन चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-दो स्थित पाम ओलंपिया हाउसिंग सोसाइटी निवासी विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनकी सेक्टर-22 स्थित जियाराम कॉम्पलैक्स में भूतल पर एयर सेल्स कॉर्पोरेशन के नाम से दुकान है। 15 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान के बाहर रखा एसी का आउटडोर गायब है। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। चोर कॉपर के तार और कलपुर्जे भी ले गया है। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि दुकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया...