रुद्रपुर, अगस्त 2 -- खटीमा। खटीमा की एक दुकान में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में खटीमा मुख्य बाजार की एक दुकान में पहले से एक युवक बैठा है जिसके नाक से खून बह रहा है। इतने में दूसरा पक्ष दुकान के अंदर आता है और दोनों में पहले कहा सुनी होती है और फिर दोनों आपस में भीड़ जाते हैं। बाजार चौकी प्रभारी पंकज महर का कहना है कि दो वाहन आपस में टकरा गए थे, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.