फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- पलवल। कैंप कॉलोनी मार्केट में चार-पांच युवकों ने मिलकर एक दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर गल्ले से नकदी, पुराने मोबाइल फोन और चार्जर आदि लूट ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गई है। असपताल में भर्ती कैंप कॉलोनी मार्केट में मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हिमांशु ने बताया कि हमलावरों में से वह एक को पहचानता है। वह रहराना गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले वह मोबाइल को ठीक करवाने के लिए आया था। मरम्मत के लिए रुपये मांगने पर आरोपी विफर गया था। आरोपी का कहनाथा कि वह रुपये नहीं देता है। आरोपी ने पिस्तौल के बट से उसके सिर में चोट मारी है। वहीं उसे मारने के लिएगोली चलाने का भी प्रयास किया था। उधर,कैंप थानापुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -...