काशीपुर, जनवरी 1 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो चोरी की घटनाओं में चोर लाखों का सामान और नकदी उड़ा ले गए। पहली घटना रामनगर रोड की है, जहां दुकान की पिछली दीवार काटकर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया, जबकि दूसरी घटना बाजपुर रोड पर हाईवे किनारे खड़े एक ठेले से चोरी की है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी मोनिश सैफी पुत्र मोहम्मद दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी रामनगर रोड स्थित एसबीआई कृषि विकास शाखा के पास 'टू टाइल्स गैलरी' नाम से दुकान है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते वह शाम करीब चार बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह लगभग दस बजे जब दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई वॉश बेसिन व लैट्रिन सीट क्षतिग्रस्त थीं। दुकानदार के अनुसार चोरो...