मिर्जापुर, जनवरी 21 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक दुकान का शटर तोड़कर दो दर्जन बैटरी चुरा ले गए। जबकि एक ई-रिक्शा का भी बैटरी पार कर दिया। सुबह दुकान पहुंचे स्वामी और ई-रिक्शा चालक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अहरौरा जमुई रोड पर स्थित चकजाता पहाड़ के पास अहरौरा के बुढ़ा देई निवासी सलामू की सेल्फ डायनमो की दुकान है। रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में चार्ज करने के लिए रखे गए लगभग बीस बड़ी उठा ले गए। दूसरी घटना इसी रोड पर स्थित सोनपुर गांव पंचायत भवन के सामने की है। क्षेत्र के अधवार निवासी गोलू की ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। तीसरी घटना सोनपुर घाटी के पहले स्थित एक दुकान के सामने खड़ी ई-रिक्शा को चोर ढकेल कर कुछ दूर ले गए। इसके बाद...