गिरडीह, दिसम्बर 5 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ गांव में बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने मनोज मरांडी की राशन की दुकान का शटर तोड़ कर हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली है। घरवालों ने सुबह जब देखा तो शटर टूटा हुआ था और दुकान का सारा सामान गायब था। इस सम्बन्ध में भुक्तभोगी मनोज मरांडी ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग बुधवार रात में घर के अंदर सोए थे। तभी अज्ञात चोरों ने पहले दीवार को काटकर घुसना चाहा, लेकिन दीवार नहीं काट पाए। जिसके बाद चोर शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गये और दुकान में रखे सामान को लेकर चंपत हो गए, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरूवार सुबह जब घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर देखने पर पता चला कि दुकान का सारा सामान गायब है। इसके बाद घरवालो...