आगरा, दिसम्बर 17 -- थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत भावना टावर तिराहे पर स्थित अंग्रेजी कम्पोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर शराब की बोतलें व नकदी ले गए। दुकान के लाइसेंसधारी इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम मऊ, थाना जैतपुर कलां ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर की रात तीन अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपये और सात से आठ बोतल अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय गश्त की कमी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...