पटना, नवम्बर 25 -- सिगोड़ी थाने के चंधोस बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर चोरों ने तीन लाख की चांदी के जेवरात चोरी कर ली। घटना रविवार देर रात की है। दुकानदार को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई, जब वह दुकान पहुंचा। इस मामले में दुकानदार श्रवण प्रसाद ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दुकानदार ने बताया कि चंधोस बाजार में वह अपने मकान में ही ज्वेलरी की दुकान चलाता है। हर दिन की तरह बीते शाम दुकान बंदकर घर के अंदर चला गया। सुबह दुकान पहुंचा तो शटर कटा हुआ देखा। दुकान के अंदर लॉकर भी टूटा हुआ था। उसमें रखे चांदी के जेवर गायब थे। थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए हर संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...