दरभंगा, जनवरी 31 -- तारडीह। रामपुर गांव में पान दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गत 29 जनवरी की रात दुकान से नगद दो हजार रुपये सहित हजारों के सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में रामपुर निवासी पान दुकानदार कमलेश पासवान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सनहा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही थी। खबर लिखे जाने तक चोर का पता नहीं चल पाया था शराब के साथ महिला गिरफ्तार दरभंगा। विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने गेहूमी बांध से नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान आजमनगर निवासी अजय सहनी की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि महिला के पास से 25 लीटर शराब बरामद हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.