गुमला, फरवरी 14 -- गुमला। शहर के बड़ाइक मुहल्ला निवासी शिव प्रसाद साहू ने गुमला थाना में चोरों के खिलाफ दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया है कि 10 फरवरी की रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर एक बोरा लाह की चोरी कर ली। चोरी गए लाह की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी हुए लाह की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...