बस्ती, फरवरी 4 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र के कटरूआ दलथम्मन सिंह गांव में जनरल स्टोर व किराना की दुकान में चोरी हो गई। चोरी दुकान का ताला तोड़कर घुसे और दुकान का अधिकांश कीमती सामान उठा ले गए। यह दुकान जगजीवन उर्फ जिलेदार सिंह की है। इसकी सूचना उन्होंने नगर पुलिस को दी। सूचना नगर थाने और यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू किया है। दुकानदार ने बताया कि चोर नकदी के साथ सामान उठा ले गए हैं। कटरूआ दलथम्मन सिंह निवासी जगजीवन सिंह उर्फ जिलेदार ने गांव में ही सोनिहा घाट रोड पर एक किराने की दुकान स्थापित की है। वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख सन्न रह गये। दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दुकान के अन्दर रखा किराना का सामान, तीन बोरा सांभा चावल, चार बोरा गेहूं, रिफाइन, चीनी, दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.