गोरखपुर, फरवरी 19 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई टोला बंजरहा में दुकान का ताला तोड़कर नगदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गोरखनाथ क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मोहित अग्रवाल बनगाई टोला बंजरहा में दुकान चलाते हैं। पांच फरवरी 2026 को वह दुकान बंद कर लखनऊ में एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर से नगदी व कई मोबाइल गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छह फरवरी की रात करीब एक बजे दो किशोर दुकान में घुसकर चोरी करते दिखाई दिए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.