रांची, फरवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में चोरों का तांडव लगातार जारी है। तुपुदाना मिलन चौक स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब एक लाख का मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में गुटनू मोबाइल के संचालक प्रमोद सिंह ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संचालक ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने दुकान पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा है। भीतर जाने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। कैश काउंटर में रखे 27 हजार नगदी के अलावा पांच स्मार्ट मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज गायब हैं। इसके बाद वह तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। आवेदन में कहा गया है कि चोरों ने देर रात दो बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...