प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- प्रतापगढ़। शहर के जोगापुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित पप्पू खान की दुकान का ताला तोड़कर चोर कार की दो दर्जन बैटरी, गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य सामान बोलेरो से उठा ले गए। घटना 12 दिसंबर रात की बताई गई। दूसरे दिन सुबह दुकानदार के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो चोरों की तस्वीर दिख गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन सीसीटीवी फुटेज से चोरों की शिनाख्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...