बागपत, जनवरी 4 -- रटौल कस्बे में परचून की दुकान और खेकड़ा में बोरवेल मशीन का सामान चोरी करने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। रविवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया। रटौल कस्बे में गत 19 दिसंबर की रात बदमाशों ने रिजवान की परचून की दुकान में चोरी की थी। बदमाश दुकान की दीवार उखाड़ कर 10 हजार रुपये की नगदी, सिगरेट के पैकेट और पान-मसाला चोरी कर ले गए थे। रिजवान ने 20 दिसंबर को कोतवाली पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दो जनवरी की रात बदमाशों द्वारा कस्बे में बोरवेल मशीन का सामान की चोरी किया गया। मशीन ढिकौली गांव के वंश की थी। गत दिवस वंश ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.