कौशाम्बी, फरवरी 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलेभर में साप्ताहिक बंदी लागू कर दिया है। यह आदेश उन सभी दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों पर एक जनवरी से 31 दिसंबर लागू रहेगा, जहां पर अधिनियम के प्रावधान लागू होते हैं। जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने बताया है कि सोमवार को टाउन एरिया भरवारी की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। मंगलवार को टाउन एरिया सिराथू की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं बुधवार को टाउन एरिया चरवा, देवीगंज, कड़ा एवं मंझनपुर की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (चौराहा मंझनपुर से समदा मार्ग पर स्थित समस्त वाणिज्य एवं अधिष्ठान को छोड़कर) बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को टाउन एरिया करारी, सरायअकिल व पश्चिम शरीरा की ...