नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मी नगर स्थित ज्वेलरी शोरूम में धनतेरस के दिन बड़ी चालाकी से नकली गहनों से असली जेवरातों को बदलकर चोरी करने वाले महिलाओं के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरोह की एक सदस्य 34 वर्षीय पूनम यादव को यूपी के इटावा से गिरफ्तार किया गया है। महिला तलाकशुदा है और उसका 16 साल का एक बेटा भी है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि गिरोह के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरोह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। गिरफ्तार की गई महिला पूनम यादव गिरोह की सक्रिय सदस्य है। उसने गिरोह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर चांदनी चौक, गुरुग्राम स्थित ज्वेलरी शोरूम समेत दिल्ली के कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.