बागेश्वर, मार्च 18 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सिविल जज जयेंद्र सिंह और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में कैश बॉक्स नहीं होने और सीसीटीवी कैमरे नहीं चलने पर नाराजी व्यक्ति की। साथ ही एक्सपायरी दवाइयों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा अधिकतर मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी बॉक्स बनाए गए हैं। दवाइयों में किसी की तरह की एक्सपायरी डेट लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट बॉक्स बनाने और सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराएं। दुकानों में प्रिंटिंग मशीन रखने के भी निर्देश मेडिकल संचालकों को दिए हैं। उन्होंने कहा किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.