गंगापार, मार्च 12 -- होली का पर्व नजदीक आते ही सहसों में रंग-रंग के पिचकारी व चिप्स पापड़ सजे हुए हैं। खरीदार बड़े चाव से खरीददारी कर रहे है। पिचकारियों में सबसे ज्यादा महत्व नई उम्र के बच्चे हथौड़ा पिचकारी को दे रहे हैं। जिसमें रंग भरकर रंगने के साथ-साथ लोगों को हथौड़ा छाप पिचकारी डराने के काम में भी आ रहा है। दुकानदार अभिषेक केसरवानी ने बताया कि अब चाइना पिचकारी की जगह स्वदेशी पिचकारीयां खूब आ रही। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। चिप्स पापड़ बेच रहे सुनील कुमार ने बताया कि गोल, तिकोनिया, लंबा आदि तरह-तरह के चिप्स और पापड़ दुकान पर है। जिसे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीद रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.