शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देशन में श्रम विभाग व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। यह अभियान अंटा चौराहा, गुदड़ी बाजार, मिश्रीपुर, पुत्तूलाल चौराहा और बरेली मोड़ क्षेत्र में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान छह नाबालिग बच्चे दुकानों और ढाबों पर काम करते पाए गए। टीम ने संबंधित दुकानदारों व ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए और कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना गैरकानूनी है, ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ओम प्रकाश, राजेश सिंह, एएचटीयू प्रभारी महेंद्र सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.