जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी और लाइसेंस प्राधिकारी डॅा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकान, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन 18 फरवरी से शुरू होगा। सर्वप्रथम वर्ष 2025-26 में व्यवस्थित और नवीनीकरण के लिए योग्य दुकानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन 18 फरवरी दोपहर 12 बजे से 23 फरवरी शाम पांच बजे तक ई-लॉटरी पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे। ऑनलाइन नवीनीकरण के पश्चात् जनपद की अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के प्रथम चरण के माध्यम से 10 मार्च से किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य आवेदन करने वाले व्यक्ति जनपद की दुकानों की सूची, अन्य आवश्यक विवरण और शर्तें जिलाधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और ई-लॉटरी पोर्टल पर देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.