अलीगढ़, फरवरी 19 -- खैर, संवाददाता। राज्य सरकार के नाम दर्ज पोखर की भूमि पर निर्मित 42 दुकानों का किराया खैर इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा वसूले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खैर के चेयरमैन संजय शर्मा ने एसडीएम खैर एसके सिंह को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ पलवल रोड स्थित गाटा संख्या 1352 राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम पोखर के रूप में दर्ज है। पूर्व में इस भूमि पर खैर इंटर कॉलेज द्वारा 42 दुकानों का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण के बाद से ही इन दुकानों का किराया कॉलेज प्रबंधन द्वारा वसूला जा रहा है, जबकि भूमि राज्य सरकार के नाम दर्ज है। हाल ही में एक समाचार पत्र में यह मामला प्रकाशित होने के बाद चेयरमैन संजय शर्मा ने एसडीएम से मुलाकात क...