लखनऊ, जनवरी 30 -- दुकानों के किराए में नगर निगम की ओर से की गई वृद्धि के अनुसार किराया न जमा करने पर तालकटोरा रोड पर स्थित 13 दुकानें सील किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी दर से नगर निगम आसान किश्तों में किराया ले और सील दुकानों को खोले। यदि फिर दुकानें सील करने का प्रयास किया तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के तत्वाधान में व्यापारियों की बैठक तालकटोरा रोड आलमबाग में अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। इस दौरान मौजूद तालकटोरा रोड के 335 दुकानदारो ने नगर निगम की ओर से किराए में किए गए बेतहाशा वृद्धि का नोटिस देने के साथ सील की जा रही दुकानों का विरोध किया। संगठन मंत्री श्याम मिश्रा ने कहा कि नगर निगम ने तालकटोरा रोड की दुकानों के किराए में वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.