प्रयागराज, जनवरी 31 -- करेली में बहुमंजिला भवन के बेसमेंट में दुकान बनाने के लिए खोदाई के दौरान आसपास के कम से कम चार मकानों में दरार आ गई है। पहले यह दरार कम थी, लेकिन अब मकान के सभी हिस्सों में दरार बढ़ने से लोग दहशत में हैं। पीड़ित सैयद हसन ने बताया की एक पुराने भवन को बाहरी व्यक्ति ने खरीदा और पुनर्निर्माण शुरू किया। कई तल भवन बनाने के बाद बेसमेंट में दुकानें बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू की तो पहले पानी का पाइप टूटा। इसके बाद सबसे पहले पड़ोस के मकान के सामने वाले हिस्से में दरार दिखाई पड़ी। कुछ दिनों में आसपास के कई मकानों में भी दरारें आ गईं। अब मकान में दरारें इतनी हो गई हैं कि इनमे रहने वाले दहशत में हैं। क्षति की शिकायत करेली थाना में की गई, आवास विकास परिषद में भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.