हरदोई, फरवरी 17 -- पचदेवरा। खूनी रिश्तों के कत्ल की वजह प्रापर्टी बताई जा रही है। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी मनमोहन उर्फ मन्नू की शादी डेढ़ साल पहले अशोक कुमार उर्फ पुन्ने की लड़की लक्ष्मी से हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद आरोपी मनमोहन अपने ससुर अशोक कुमार की कस्बा अल्लाहगंज में बनी दुकानें लेना चाहता था। दुकानें न मिलने पर नाराज हो गया। अशोक कुमार पूर्व कोटेदार थे। परिवार में उनके एक बेटा सुंदरम और बेटी लक्ष्मी है। वहीं, मनमोहन का पूरा परिवार काफी सालों से दिल्ली में रह रहा है। वह करीब तीन दिन पहले गांव आया था। आरोपी की पत्नी लक्ष्मी आपसी झगड़े की वजह से लगभग दो महीने से मायके में रह रही थी। मृतक के भतीजे रोहित का मंगलवार को तिलक समारोह होना था तय था। घर में इसकी तैयारियां जोरों से चल रही थी। रोहित की शादी किशनी जनपद मैनपुरी से तय हुई है।...