बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- दुकानदार से बदमाशों ने मांगी रंगदारी, जान मारने की दी धमकी शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले के शेखोपूरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुर मेन रोड के निकट विश्वकर्मा गैरेज के कारोबारी गौतम कुमार से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है। सरमेरा के मीरनगर गांव के निवासी गौतम ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई है। धमकी से डरे-सहमे कारोबारी ने एसपी बलिराम कुमारी चौधरी को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...